कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महसचिव गुंजन सिंह ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रविंस मनहर/रायपुर – राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीजेपी पर तंज कस्ते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में मंत्री और नेता काम करने के बजाय अय्याशी में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से प्रशासन को अव्यवस्था ही मिल रही है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। बीजेपी सरकार बनने के बाद अपराध अनकंट्रोल हो चुका है। ये लोग काम नहीं कर रहे, सिर्फ अय्याशी कर रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह चरमरा गया है। रायपुर में 9 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग द्वारा शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। कोरबा में भी इसी तरह की घटना हुई है। ये बेहद डराने वाला हाल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते वर्ष ही अपराध के आंकड़े भयावह हैं और उनके पास इसके ठोस आंकड़े मौजूद हैं।




