Breaking news
Advertisement
religiousछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मरायपुर

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, लगा श्रद्धालुओं का तांता

रायपुर। Sharadiya Navratri 2025: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। सुबह से ही मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रध्दालुओँ की लंबी कतार लगी हुई है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। देवी माँ के जयकारों से मंदिरे गूंज रहे हैं।

वहीं राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर,बंजारी मंदिर, आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर मे भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। बाजारों में पूजन सामग्री की रौनक बढ़ गई है। वहीं बड़े मंदिरों में प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Sharadiya Navratri 2025: आस्था और उल्लास के साथ नवरात्र की शुरुआत हुई है। लोगों में देवी माँ के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति है। नवरात्र के दौरान लोग व्रत, पूजा-पाठ, और दान-पुण्य करते हैं। यह त्योहार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close