Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS: सांपों से नहीं डरते यहां के लोग,पूजा अर्चना कर सांपो की निकली जाती हैं शोभायात्रा,देखने उमड़ती है हजारों की भीड़

प्रविंस मनहर/रायपुर – गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र के देवरी गांव में ऋषि पंचमी के अवसर पर अनोखा परम्परा निभाई जाती हैं। यहां सांपों की विशेष पूजा-अर्चना के साथ सांपों की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग देवरी गांव पहुंचते हैं। देवरी गांव में सांवरा समिति के सदस्य घरों में निकलने वाले सांपों को पकड़ते हैं। इसके बाद उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में सांपों के प्रति आस्था और संरक्षण की इस परंपरा के चलते अब तक सांपों से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

देवरी गांव में सांवरा गुरु पाठशाला भी संचालित होती है, जहां सांपों को पकड़ने और उनके संरक्षण की शिक्षा दी जाती है। सांवरा समिति के प्रमुख कमलेश गुरु के मुताबिक,वे पिछले कई वर्षों से लोगों को सांप पकड़ने और सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मुताबिक अब तक 500 से ज्यादा सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा चुका है। देवरी गांव में सांपों को लेकर धार्मिक आस्था के साथ-साथ उनके संरक्षण की भावना भी देखने को मिलती है। ऋषि पंचमी पर निकाली गई सांपों की शोभायात्रा इसी अनोखी परंपरा और आस्था का प्रतीक मन जाता हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close