[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

5 People Suicide Case: जहर, फांसी और 5 मौतें.. 3 से 4 युवक रोज आते थे मृतक के घर, पड़ोसियों के दावे के बाद पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। 5 People Suicide Case: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला है। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और इसके बाद मकान को सील कर दिया।

Raipur Stunt riding: एक्टिवा पर 4 सवारी और सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, अब लगा मोटा जुर्माना

पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले आठ महीने से किराए पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) भी रहती थी। शाहिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था, जबकि उसका बेटा एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार शाम के बाद परिवार के किसी सदस्य को किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहा। घर में रहने वाले दूसरे किराएदारों के यहां भी परिवार का कोई सदस्य नहीं गया। शाहिद के घर का गेट नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, तो कोई हलचल नहीं मिली।

वहीं जब पड़ोसी घर के बाहर पहुंचे, तो अंदर से सड़न की बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुई। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। कारोबारी शाहिद का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दोनों बेटियों के शव जमीन पर पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकला हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि यह घटना गुरुवार देर रात हुई है। पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

खाने में जहर देने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

महापौर एजाज ढेबर का निजी सचिव रह चुका है मृतक

पुलिस के अनुसार, शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा इलाके में रहता है। उसी ने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सय्यद उमेर अली से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उमेर पूर्व महापौर एजाज ढेबर के निजी सचिव रह चुके हैं।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे किरायेदार के घर शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर आती-जाती थी। गुरुवार रात के बाद वे दिखाई नहीं दीं। शुक्रवार को भी जब बच्चियां नजर नहीं आईं तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सामूहिक मौत के पीछे आर्थिक तंगी, कर्ज और पारिवारिक तनाव जैसे सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Meerut Crime News: सोनम, मुस्कान से भी आगे निकली दामिनी, नींद की गोलियां देकर पति को सांप से डसवाया, हत्या की साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा

5 People Suicide Case: स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से तीन-चार युवक लगातार शाहिद के घर आ रहे थे। वे करीब 10 से 15 मिनट रुकने के बाद चले जाते थे। पुलिस पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों का घर आने का कारण क्या था? पुलिस परिवार के आर्थिक हालात, कारोबार, बैंक लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close