DSP कल्पना वर्मा की आशिकी के चर्चे से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, कारोबारी ने लगाए लव ट्रैप में फंसाकर ठगी के आरोप
रायपुर। DSP Kalpana Verma: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में इन दिनों केंद्र में राज्य पुलिस सेवा की तेज-तर्रार महिला अधिकार DSP कल्पना वर्मा के चर्चे हैं और वो इसलिए क्योंकि उनपर एक होटल कारोबारी ने लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, जिससे विभाग में खलबली मची हुई है।
बता दें कि, रायपुर के एक कारोबारी दीपक टंडन की मुलाकात DSP कल्पना वर्मा से साल 2021 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते गहरे होते गए। उन्होंने डीएसपी कल्पना वर्मा पर 2 करोड़ रुपए, 12 लाख की हीरे की अंगूठी, पांच लाख की सोने की चेन और टॉप्स, इनोवा क्रिस्टा कार और एक लाख का ब्रेसलेट लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि, डीएसपी अब उन्हें दूसरे केस में फंसाने की कोशिश कर रही है।
DSP Kalpana Verma: कारोबारी ने यह भी बताया कि, DSP ने अपने भाई के नाम पर रायपुर की VIP रोड पर स्थित उसके एक होटल को भी लिया और बाद में 30 लाख रुपये खर्च करके होटल को अपने नाम कर लिया। कारोबारी दीपक टंडन ने इस मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में की और वाट्स एप चैट, होटल के सीसीटीवी फुटेज जिसमें दोनों साथ में दिख रहे हैं। जैसे सबूत भी पेश किए।




