Raipur News: वाहन बुकिंग के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी, एडवांस देने से पहले जरूर करें ये जांच, नहीं होंगे ठगी के शिकार
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में महिंद्रा शोरूम से जुड़े लाखों रुपये के गबन मामले में तेलीबांधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ग्राहकों से वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर ली गई रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी उपयोग में लेने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, महिंद्रा शोरूम में कार्यरत नीरज चंद्राकर ने ग्राहकों से प्राप्त राशि को कंपनी के खाते में जमा न कर अपने व्यक्तिगत यूपीआई और नकद माध्यम से हासिल किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस तरीके से कुल 10 लाख 24 हजार 853 रुपये का गबन किया। कंपनी की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
Raipur News: जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गबन में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।




