[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

22 जून को CG आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम साय ने बैठक लेकर तैयारियों के लिए दिए दिशा-निर्देश

 

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

अपने प्रवास के दौरान अमित शाह नया रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा, वे नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के एक सुरक्षा कैंप में जवानों से मुलाकात कर संवाद भी करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, अमित शाह छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी लेंगे, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, और मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गृह मंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ की सुरक्षा रणनीति और नक्सल मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित कार्रवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close