[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

बस्तर से बेहद खूबसूरत तस्वीर आई सामने, DRG के जवानों ने बुर्जुग महिला के साथ बिना महुआ…सीएम बघेल ने कही ये बात…

दंतेवाडा। बस्तर जिला अक्सर हिंसा और नक्सलवाद के लिए चर्चा में रहता है। बस्तर और दंतेवाडा जैसी जगहों के बारे में सुनते ही लोगों में खौफ समा जाता है। ऐसे में दंतेवाडा से एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक बुर्जुग महिला के साथ सेना के जवान महुआ बिनते नजर आ रहे है।

देखा जाए तो ऐसा नजारा आज के वक्त में बहुत ही कम देखने को मिलता है। इस तरीके का नजारा देखकर इंसान भावुक हो जाता है। बस्तर के घने जंगल जो नक्सलवाद के लिए जाने जाते हैं वहां ऐसा नजारा इंसान के दिल को छूता है, और ऐसे ही वाक्यों को बढ़ावा देने के लिए हमें प्रोत्साहन मिलता है।

आपको बता दें, इस वीडियो को डिप्ती भाजपाई नामक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बस्तर से बेहद खूबसूरत नजारा सामने आया। जिसमें सुरक्षा, सहयोग, भरोसा देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी के जवान कश्त से लौटते वक्त जंगल में महुआ बिन रही महिला व बच्ची का सहयोग करते हुए खुद भी महुआ बिनने लगे और महुआ को कांवड़ में लाद कर महिला के घर भी पहुंचाया।

इस वीडियो पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, विश्वास और सुरक्षा के संगम से ही तरक्की का रास्ता निकलता है, देख कर अच्छा लगा।

इस वीडियो को टि्वटर और सोशल मीडिया पर अब तक हजारों व्युज़ मिल चुके हैं और जनता भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close