Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में बादल फटने से मची तबाही, मलबे में दबी कई गाड़ियां, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिलासपुर। Himachal Cloudburst: भारी बारिश की वजह से हिमाचल में मौसम का कहर लगातार जारी है।तेज बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं। वहीं आज सुबह बिलासपुर जिले की उप तहसील नम्होल के गांव गुतराहन में बादल फटने से तबाही मच गई। कई वाहन मलबे में दब गए तो कई फसलें भी तरह बर्बाद हो गई।

बता दें कि, दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण घुमारवीं में सीर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। इस बरसात में यह स्तर सबसे ज्यादा है। वहीं अचानक आई इस आपदा से स्थानीय लोग दहशत में हैं। भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, इस आपदा में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

Himachal Cloudburst:
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। 13 और 14 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए लोगों को नदी-नालों दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close