राजधानीवासियों को PM मोदी की सौगात, कल 11000 करोड़ रुपए की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Delhi News

नई दिल्ली। Delhi News: राजधानी दिल्ली को जल्द ही पीएम मोदी की सौगात मिलने वाली है। दरअसल, कल यानी रविवार 17 अगस्त 2025 को पीएम मोदी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में कुल 11,000 करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। जिसका उद्देश्य यात्रा में समय को घटना और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा कि, ये परियोजनाएं, द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-दो (यूईआर-दो), राजधानी को भीड़भाड़ से मुक्त करने की व्यापक योजना के तहत विकसित की गई हैं। वहीं इस परियोजना के लाभ से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को कम करना है।
Delhi News: वहीं पीएम मोदी लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) परियोजना के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। मालूम हो कि, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड में जनता को समर्पित किया था।




