
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज होनी है। इस दौरान राजीव भवन में आज सत्ता संगठन के सभी दिग्गज मौजूद होंगे।
वहीं प्रभारी मंत्रियों को भी बुलाया गया है।, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आज दोपहर 2 बजे से बैठक शुरू होगी।
सीएम बघेल प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में चुनाव की रणनीतियां तय की जाएंगी। अब तक की रिपोर्ट के आधार पर निकायों की स्थिति पर भी रायशुमारी का दौर चलेगा। इस बैठक में प्रभारियों के साथ पर्यवेक्षकों को भी टास्क सौंपे जाएंगे।
Advertisement




