Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

1 मार्च से बदल जाएंगे WhatsApp के नियम, एक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा अकाउंट

नई दिल्ली। WhatsApp SIM-Binding:  व्हाट्सऐप को लेकर समय-समय पर नए अपडेट और नियम लागू होते रहते हैं। इसी कड़ी में 1 मार्च से एक नया नियम प्रभावी होने जा रहा है, जिसका असर देशभर के करोड़ों यूज़र्स पर पड़ेगा। सरकार के निर्देशानुसार अब स्मार्टफोन में एक्टिव सिम कार्ड होना अनिवार्य होगा, तभी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स का उपयोग किया जा सकेगा।

बता दें कि, सिम बाइंडिंग से जुड़ी गाइडलाइन की अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की गई है, जिसे आगे बढ़ाने की संभावना नहीं है। यानी 1 मार्च से यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी। इस बदलाव का प्रभाव केवल व्हाट्सऐप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी पड़ेगा।

नए नियम के तहत इन ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल में वैध सिम कार्ड सक्रिय होना जरूरी होगा। इसके अलावा, सिम बाइंडिंग का प्रावधान कंप्यूटर या डेस्कटॉप लॉगिन पर भी लागू होगा। यदि कोई यूज़र डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप लॉग इन करता है, तो छह घंटे बाद वह अपने आप लॉगआउट हो जाएगा।

WhatsApp SIM-Binding: सरकार का मानना है कि, इस कदम से साइबर ठगी, फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन स्कैम जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

यह भी देखें

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close