[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका

रायपुर। CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग (MET सेंटर, रायपुर) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Cabinet Meeting:साय कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

मौसम विभाग के अनुसार राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद और रायपुर जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के 22 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम के कारण कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जारी मौसम अलर्ट सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

CG NEWS:बीजेपी सहयोग केंद्र में आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सुनेंगे लोगों की समस्याएं

CG Weather Update: MET सेंटर रायपुर ने नागरिकों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और खुले क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close