[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingक्राइमदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

25 फुट गहरे कुएं में सबमर्सिबल पंप लगाने उतरा युवक हुआ बेहोश, निकालने उतरे सगे भाई का भी दम घूंटा, दोनों की मौत

सबसे पहले छोटा भाई विक्की अचानक बेहोश होकर लगभग 25 फुट गहरे कुएं में गिर पड़ा। उसे बचाने की कोशिश में बड़ा भाई संजय भी कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह भी वहीं गिरकर बेसुध हो गया।

टनकुप्पा (गया). मुड़ाचक गांव के लिए मातमी सन्नाटा पसरा है। खेत पटवन के लिए सबमर्सिबल पंप लगाने उतरे दो सगे भाई—संजय कुमार (33) और विक्की कुमार (29)—की जान कुएं के अंदर दम घुटने से चली गई। घटना से पूरा गांव मर्माहत है।

गांववालों के मुताबिक, सबसे पहले छोटा भाई विक्की अचानक बेहोश होकर लगभग 25 फुट गहरे कुएं में गिर पड़ा। उसे बचाने की कोशिश में बड़ा भाई संजय भी कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह भी वहीं गिरकर बेसुध हो गया। देर तक घर न लौटने पर परिजन जब कुएं के पास पहुंचे तो नज़ारा देखकर सन्न रह गए। शोर-शराबे के बीच लोग जुटे और काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय विधायक कुमार सर्वजीत और प्रशासन मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

गांव में अचानक हुई इस दोहरी मौत से कोहराम मच गया है। हर गली-कूचे में यही चर्चा है कि एक हफ्ते पहले ही जेल से लौटे दोनों भाइयों को इतनी जल्दी यूं मौत अपने आगोश में ले लेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close