[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़

‘कोई माय का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा’…मालदा में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

मालदा। Amit Shah on Babri Masjid : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राज्य का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है और विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और विपक्षी दलों पर तीखे हमले कर रहे हैं। एक जनसभा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक मुद्दों को उठाया।

Read More: बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी के पास होंगे ये 29 विभाग 

अपने संबोधन में अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर और ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, अयोध्या में 550 साल से पहले मुगल, फिर अंग्रेज और फिर कांग्रेस और ममता, रामलला को टेंट में रखे हुए थे। 2019 में आपने भाजपा सरकार बनाई, मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, मोदी जी ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया। राम मंदिर निर्माण के बाद देश में एक बड़ा परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि, ममता दीदी, आपका चेला हुमायूं कबीर नाटक करने के लिए आपसे अलग हुआ है, वो बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है। इसी दौरान उन्होंने हुमायूं कबीर का भी जिक्र करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ‘ममता दीदी, कान खोलकर सुन लो हुमायूँ कबीर,कोई माय का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा।’

Read More: निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, दी ये चेतावनी 

Amit Shah on Babri Masjid : शाह ने अपने भाषण में यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है और यहां किसी भी प्रकार की विभाजनकारी या विवादित गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शाह ने दावा किया की 4 मई को नतीजे आयेंगे और 5 मई को ममता बनर्जी का मस्जिद को बनाने का सपना चकनाचूर हो जायेगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चुनावी माहौल में लगातार बयानबाजी से राज्य की राजनीति और अधिक सक्रिय होती जा रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close