Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Assembly 2025 : विधानसभा में विधायक ने उठाया रेडी टू ईट में गड़बड़ी का मामला, मंत्री ने किया इंकार, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

रायपुर। विधानसभा में बुधवार को ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक बालेश्वा साहू ने रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का मामला उठाया। बालेश्वर साहू ने कहा जांजगीर-चांपा क्षेत्र में रेडी टू ईट का वितरण लंबे समय से नहीं हो रहा है। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ये गलत जानकारी है आपके पास, रेडी टू ईट का वितरण हो रहा है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश देने की बात कही।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में कहा कि बीज निगम से रेडी टू ईट वितरण नहीं किया जा रहा, सभी जगह आपूर्ति हो रही है। कहीं किसी प्राकर की कोई गड़बडी नहीं है। इस पर समाचार का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण करना होता है, लेकिन मार्च इसका भंडारण अभी तक नहीं हुआ है। इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वितरण सुनिश्चित की जाए और यदि कहीं खामियां हैं तो उसकी जांच कराई जाए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close