[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

12वीं के छात्र ने बनाया AI रोबोट टीचर, सवाल पूछने पर देती है जवाब, देखकर टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट भी हुए हैरान

बुलंदशहर | AI Robot Teacher Viral Video: आधुनिकता के इस दौर में चीजें तेजी से बदल रही है। वहीं टेक्नॉलोजी की मदद से युवा ऐसे रोबोट का निर्माण कर रहे हैं जो बिल्कुल एक आम इंसानों के जैसा काम करता है।  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भी ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी टीचर ने स्कूल में एंट्री की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

दरअसल, बुलंदशहर के शिव चरण इंटर कॉलेज के 17 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार ने मात्र 25 हजार रुपये में AI टीचर रोबोट ‘सोफी’ बनाया है, जिसमें LLM चिपसेट लगा हुआ है। यह रोबोट खुद को परिचय देते हुए कहता है, “मैं एक AI टीचर रोबोट हूँ। मेरा नाम सोफी है, और मुझे आदित्य ने बनाया है। मैं शिवचरण इंटर-कॉलेज, बुलंदशहर में पढ़ाता हूँ… हाँ, मैं स्टूडेंट्स को ठीक से पढ़ा सकती हूँ। जिसे सुनकर बड़े-बड़े टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ भी हैरान हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

AI Robot Teacher Viral Video: बता दें कि, इस रोबोट को बनाने में आदित्य ने घर पर ही महीनों की मेहनत से तैयार किया है, जो फिलहाल हिंदी में बोलती है और छात्रों के संदेह दूर कर सकती है। रोबोट इंसान जैसी दिखती है और शिक्षक की अनुपस्थिति में क्लास ले सकती है। यह रोबोट छात्रों के डाउट को दूर कर सकती है। आदित्य ने आगे बताया कि, अभी वह सिर्फ बोल सकती है, लेकिन हम इसे इस तरह डिजाइन कर रहे हैं कि यह जल्द ही लिख भी सके।”

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close