Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

कोरोना बेकाबूः छत्तीसगढ़ में 4617 नए संक्रमित मिले, 43 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। इस बीच प्रदेश में शुक्रवार को 4617 नए संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में मिले ये अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 43 मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दुर्ग में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक यानी 9 दिन का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां एक दिन में 996 केस सामने आए हैं। बेमेतरा में अगले आदेश तक आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य के 20 जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ लॉकडाउन लगाने वाला तीसरा राज्य बन गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 28987 है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 21 हजार 873 लोग ठीक हो चुके है। अभी तक 4 हजार 247 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार 858 है. प्रदेश में आज 34 हजार 75 लोगों का सैंपल लिया गया है।

1 अप्रैल को प्रदेश में 25 कोरोना मरीजों की जान गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 3 हफ्तों में नए केस तेजी से बढ़े हैं। 27 मार्च को 3162, 30 मार्च को 3108, 31 मार्च को 4563 और 1 अप्रैल को रिकॉर्ड 4617 केस सामने आए हैं। पिछले साल सबसे ज्यादा 3896 केस 26 सितंबर को सामने आए थे। राज्य में कोरोना का नया वैरिएंट भी मिला है। छ-440 नाम के इस वैरिएंट के प्रभाव का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close