मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज,सरकार को घेरने की बनेगी रूपरेख

प्रविंस मनहर/रायपुर – कल से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रही हैं वही आज कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 5 बजे उनके निवास पर होगी,जिसमें कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति, जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों और राज्य सरकार को विभिन्न विषयों पर घेरने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस विधायक सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर भी मंथन करेंगे,ताकि मानसून सत्र में सरकार को प्रभावी ढंग से घेरा जा सके। सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी, महंगाई और अन्य जनसरोकार के मुद्दे बैठक के केंद्र में रह सकते हैं। इसके अलावा सदन में विपक्ष की एकजुटता और समन्वय को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। मानसून सत्र से पहले आयोजित इस बैठक को कांग्रेस की रणनीतिक तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।




