[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Fraud: नकली संत निकला हैदर अली, अमीर बनाने का झांसा देकर व्यापारी से ठगे ढाई लाख, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर। Bilaspur Fraud:  खुद को अयोध्या से आया साधु-संत बताकर एक व्यापारी को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तारबहार थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हैदर अली को दुर्ग से गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी की तलाश अभी जारी है।

Read More: Prayagraj Triple Murder: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत 

अमीर बनने का झांसा देकर की ठगी

पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले एक व्यापारी व्यापार विहार क्षेत्र में किराना सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उससे संपर्क किया और खुद को धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति तथा अयोध्या से आया पंडित बताया। आरोपियों ने व्यापारी को विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के जरिए धन-संपत्ति बढ़ाने तथा आर्थिक उन्नति का लालच दिया। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान आरोपियों ने व्यापारी का विश्वास जीत लिया और उसे अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान मौका पाकर व्यापारी के झोले में रखे करीब ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

घटना की शिकायत मिलने के बाद तारबहार पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी हैदर अली दुर्ग क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।

Read More: Bilaspur Rape Update: बच्चियों से दुष्कर्म मामले में SSP की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टीआई को किया लाइन अटैच 

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

Bilaspur Fraud: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और ठगी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मामले में शामिल आरोपी हाशिम खान फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close