Breaking news
Advertisement
देश

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ, PM मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा-सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा गारंटी…

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जहाँ उन्होंने 1999 की जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह कारगिल वॉर मेमोरियल भी गए। जहाँ करीब 20 मिनट के संबोधन में PM ने पाकिस्तान, आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अग्निपथ योजना और विपक्ष पर बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा की कुछ लोगों की मानसिकता यही थी कि सेना मतलब नेताओं को सलाम करना, परेड करना।लेकिन हमारे लिए सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा, शांति की गारंटी। अग्निपथ योजना के जरिए इसे हमने साकार किया है। दुर्भाग्य से इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है।प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लद्दाख में शिंकुन ला टनल प्रोजेक्ट के लिए पहला वर्चुअल ब्लास्ट किया। यह दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनने वाली टनल है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 15,800 फीट है। यह हिमाचल प्रदेश की लाहौल वैली को लद्दाख की जास्कर वैली से जोड़ेगी।शिंकुन ला टनल एक ट्विन-ट्यूब डबल लेन टनल होगी। इसमें हर 500 मीटर के बाद क्रॉस पैसेज होंगे। इसके अंदर सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन सिस्टम, मैकेनिकल वेंटिलेशन सिस्टम, फायर फाइटिंग सिस्टम और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं भी होंगी।

एजाज ढेबर ने किया घायल होने का बहाना- केदार गुप्ता..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close