[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

लखनऊ। IPS Transfer:  उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना बताया जा रहा है।

Delhi Crime News: हत्या की सनसनीखेज वारदात… युवक का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फिर भी नहीं भरा मन तो दागी एक के बाद एक कई गोलियां

तबादला आदेश के अनुसार, आईपीएस तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, निवर्तमान पुलिस आयुक्त अमरेंद्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सुरक्षा प्रभार का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।

प्रमुख बदलावों में पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन और नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी (तकनीकी सेवाएं) तथा आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) नियुक्त किया है।

One Officer, One Official Car: अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी कार, केंद्र सरकार ने लागू की नई ‘वन ऑफिसर-वन कार’ पॉलिसी

IPS Transfer:  अन्य तबादलों में मोहित गुप्ता को आईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, विनोद कुमार सिंह को आईजी, विशेष जांच, धर्मवीर को आईजी, पीएसी पूर्वी जोन तथा जोगेंद्र कुमार को आईजी, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस), मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं अनूप कुमार सिंह को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और आनंद कुमार को लोक शिकायत शाखा में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था के संचालन में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close