[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chakubaji: राजधानी में फिर खूनी खेल… दिनदहाड़े युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर। Raipur Chakubaji:  राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर एक कारपेंटर पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। रामसागर पारा में चाय दुकान के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने कारपेंटर पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। घटना में युवक की पसली और बाईं जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

India Post Vacancy 2026: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, डाक विभाग में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, कारपेंटर अमन पटेल रामसागर पारा इलाके में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी अभय रक्सेल ने उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अभय रक्सेल ने अमन पटेल का कॉलर पकड़ लिया और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने अमन पर चाकू से करीब छह वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया।

पसली और जांघ में गंभीर चोट

हमले में अमन पटेल की पसली और बाईं जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी घटना चाय दुकान के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कथित तौर पर आरोपी और घायल युवक के बीच विवाद और चाकू से हमला किए जाने की घटना कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के साथ CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

Free LPG Cylinder: LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हर साल फ्री में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Raipur Chakubaji: घटना की शिकायत मिलने के बाद आजाद चौक पुलिस ने आरोपी अभय रक्सेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस टीम उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close