कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाते हुए दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा- मुख्यमंत्री ने बस्तर में ऐसा कौन सा विकास किया?
रायपुर। Deepak Baij Statement: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज 210 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया। जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार ने फिर से समर्पण इवेंट किया है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों में विकास और विश्वास को लेकर काम किया। बस्तर के लोगों के दिल जीतने का काम किया, जहां राशन नहीं पहुंचती थी वहां राशन कार्ड बनवाए, सड़क बनवाए, बिजली पहुंचाने का काम किया, स्कूल को पुनः से खुलवाए।
इसके साथ ही दीपक बैज ने कहा कि, 2023 तक पूरे बस्तर क्षेत्र में 40 किमी के दायरे में नक्सलवाद सिमट चुके थे, लेकिन अब सरकार की नीतियों के कारण नक्सलवाद फिर से बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित पीड़ितों के लिए वनोपज 65 प्रकार की खरीदी की। बस्तर के आम जनता और वहां के रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का काम किया। जिससे की जनता का विश्वास और भरोसा था।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री ने 65 फीसदी नक्सल कम होने का उल्लेख करते हुए सरकार से सवाल किया कि, बस्तर में मुख्यमंत्री ने ऐसा कौन सा विकास किया? कितना कैम्प उन्होंने बनाये? कितने समर्पण हथियार सहित नक्सली समर्पित किये? इसके लिए कांग्रेस ने पूरा प्रोफाइल मांगा गया था, लेकिन वे दे नहीं पाए।
दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने के लिए मिल रहा है, जहां आबकारी सचिव की बार संचालकों के साथ बैठक होती है। सुझाव मांगे जा रहे हैं कि कैसे मार्केटिंग किया जा सके। 1 दुकान में दो-दो काउंटर बना दिये गए हैं। अवैध शराब की बिक्री , नकली होलोग्राम पहली बार ऐसी स्थिति है।
Deepak Baij Statement: सरकार पर आरोप लगाया कि वह शराब की काली कमाई में डूब चुकी है, जेबें भरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार जाकर आये, लेकिन उनकी अटैची पैक कर लिए थे। उन्होंने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि, “बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना”। बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री का नाम गायब था। हाईकमान को खुश करने बिहार दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री को ATM की तरह USE किया जा रहा है।




