Breaking news
Advertisement
क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG NEWS : पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर पति की भी हार्टअटैक से हो गई मौत

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी उसके बाद पति बेहोश हो गया, जिसे अस्‍पताल ले जाया है। वहां अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गरियाबंद के समीप स्थित ग्राम कुसुमबुडा की है। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र ध्रुव अपनी पत्‍नी 23 वर्षीय रतनी बाई के साथ इस गांव में रहता था। खबरों के अनुसार राचर लारी जंगल क्षेत्र कंपार्टमेंट क्रमांक 597 में रतनी बाई की लाश मिली। कुछ दूर पर पति वीरेंद्र ध्रुव भी बेहोशी की हालत मिला। बेहोशी की हालत में वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम कुसुमबुडा निवासी वीरेंद्र ध्रुव ने धारदार हसिया से अपनी पत्‍नी रतनी बाई की गला रेतक हत्या कर दी। इस घटना के दौरान आरोपित वीरेंद्र भी बेहोश हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान आरोपित पति ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने मृत पति के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए हसिया व अन्य कपड़े जब्‍त कर लिए हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close