[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

महीनों की तैयारी के बाद भी नहीं मिली परीक्षा हॉल में एंट्री, व्यापम के पटवारी परीक्षा में दर्जनों परीक्षार्थी इस वज़ह से नहीं हो सके शामिल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Patwari Exam 2025:  छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित अमीन पटवारी भर्ती परीक्षा आज प्रदेशभर में आयोजित की गई। जल संसाधन विभाग में 50 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे। लेकिन कई केंद्रों पर गेट बंद होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

राज्य के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नियम के अनुसार परीक्षार्थियों को समय से आधा घंटा पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य था। निर्धारित समय पर गेट बंद होने की शर्त के कारण कई अभ्यर्थी थोड़ी सी देर से पहुंचने पर अंदर प्रवेश नहीं कर सके।

रायपुर के मौदहापारा और काली बाड़ी परीक्षा केंद्रों में 55 से 60 अभ्यर्थी बाहर ही रह गए। दूर-दराज़ जिलों से आए परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर परेशान होते दिखे। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि ट्रैफिक और दूरी के कारण वे समय पर पहुंच नहीं पाए, जबकि कुछ ने केंद्र प्रबंधन पर समय से पहले गेट बंद कर देने का आरोप लगाया।

Patwari Exam 2025: बाहर खड़े अभ्यर्थियों में निराशा साफ दिखी—कई महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा हॉल में न जा पाने की तकलीफ उनके चेहरे पर झलक रही थी। वहीं परीक्षा अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए यह नियम अनिवार्य है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close