Breaking news
Advertisement
देशहादसा

बड़ा हादसा : रोपवे की ट्रॉलियां आपस में टकराई, 20 घंटे से फंसे 48 लोग… ड्रोन से पहुंच रहा खाना

झारखंड। देवघर में त्रिकूट पहाड़ियों पर रोपवे की ट्रॉलियां आपस में टकराने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद 48 लोग यहां फंसे हुए हैं। देर रात से ही एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसके बाद मदद के लिए सेना भी बुलाई गई, लेकिन अभी तक लोगों को सुरक्षित वापस लाया नहीं जा सका है।

दरअसल, रविवार को रामनवमी पर यहां पूजा करने और घूमने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। इस दौरान रोपवे की एक ट्रॉली नीचे आ रही थी, जो ऊपर जा रही ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ट्रॉली में सवार लोग घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त करीब दो दर्जन ट्रॉली हवा में थी। आनन-फानन में कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

हालांकि, हादसे के करीब 20 घंटे बीतने के बाद भी अभी भी 48 लोग हवा में लटके हुए हैं। यह 18 ट्रॉली में सवार हैं। जैसे ही सेना का हेलिकॉप्टर इन लोगों को रेस्क्यू करने पहुंच रहा है तो हेलिकॉप्टर की पंखी की तेज हवा के कारण 18 ट्राली हिलने लग रही हैं और उनमें सवार लोगों की जान पर बन आ रही है। ऊपर फंसे लोगों को ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है। ट्रालियां में छोटे बच्चे, पुरूष और कुछ महिलाएं फंसी हैं। इसके साथ ही गाइड और फोटोग्राफर भी फंसे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close