छत्तीसगढ़ के इस जिले में 38 शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, जानें वजह
कांकेर। Chhattisgarh Teachers Suspended: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 अतिशेष शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। वहीं जिन टीचर्स पर कार्रवाई हुई है उनमें 29 महिला शिक्षक शामिल है।
बता दें कि, विभाग ने सभी अतिशेष शिक्षकों को जुलाई 2025 तक नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जनवरी तक जिले के 39 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी। ये शिक्षक युक्तियुक्तकरण के तहत नई पदस्थापना पर पूरा शैक्षणिक सत्र बीतने के बाद भी ज्वाइन नहीं किए थे। जिसे लेकर विभाग ने इन्हें चार बार नोटिस जारी किए थे, फिर भी अनदेखी पर यह बड़ी कार्रवाई हुई।
Chhattisgarh Teachers Suspended: निलंबित शिक्षकों में 29 महिला शिक्षक शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने विभागीय आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए निलंबन आदेश जारी किया। यह कदम अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।






