[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

Raipur Rain: पहली भारी बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल, शहर के कई इलाकों में भरा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रायपुर। Raipur Rain: राजधानी रायपुर में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के प्री-मानसून तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। रातभर हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने के साथ-साथ कई कॉलोनियों और निचले क्षेत्रों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।

बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रही। जगह-जगह पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने पूरी रात जागकर पानी निकालने की कोशिश की। कई घरों में घरेलू सामान भी भीग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में व्यवस्था की हकीकत सामने आ जाती है।

Raipur Rain: बारिश के बाद एक बार फिर नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अब तक कोई स्थायी और प्रभावी व्यवस्था नहीं बन पाई है। नागरिकों का कहना है कि हर मानसून में उन्हें इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और निगम के दावे केवल कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close