[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Storms In UP: मानसून से पहले कुदरत का कहर, यूपी में आंधी-तूफान से 98 लोगों की मौत, तो टीनशेड समेत हवा में उड़ा युवक, देखें वीडियो

यूपीStorms In UP: उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान तबाही मचाई हुई है। जिससे की लोगों के कच्चे घर, फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। वहीं (Storms In UP) तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 98 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

Read More: Mother Killed Her Son: माता बनी कुमाता… उजाड़ ली अपनी ही गोद, मां ने 6 साल के बेटे का गला रेतकर की हत्या, मची चीख-पुकार 

98 People Die in Storms in UP

जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 18 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। वहीं (Storms In UP) आज भी आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस प्राकृतिक आपदा से 16 मवेशियों की भी जान गई है। शाम को करीब 5 बजकर 30 मिनट पर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी।

Read More: Gangrape In Delhi: निर्भया जैसी खौफनाक वारदात…चलती बस में महिला से गैंगरेप, घंटों तक दरिंदगी करते रहे दरिंदे और फिर.. 

Storms In UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने सख्त लहजे में कहा है कि पीड़ितों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलेवार मौतों का आंकड़ा

प्रयागराज में 21 मौतें (सबसे ज्यादा) 
भदोही में 18 मौतें
मिर्जापुर में 17 मौतें
फतेहपुर में 10 मौतें
उन्नाव में 6 मौतें
बदायूं में 6 मौतें
प्रतापगढ़ 4 मौतें
बरेली में 4 मौतें
सीतापुर 3 मौतें
चंदौली 2 मौतें
कानपुर देहात 2 मौतें
संभल 2 मौतें
रायबरेली 2 मौतें
हरदोई 1 मौत
सोनभद्र 1 मौत
कौशांबी 1 मौत
रामपुर 1 मौत

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close