छत्तीसगढ़ में बढ़ी SIR की समय सीमा, 18 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, चुनाव आयोग ने दूसरी बार बढ़ाई डेडलाइन
रायपुर। SIR Deadline: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने दूसरी बार SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समय सीमा बढ़ा दी है। 5 राज्य, एक UT में SIR की समय सीमा बढ़ाई । अब 18 दिसंबर तक SIR के फॉर्म भरे जाएंगे और 23 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल पब्लिश होगा। चुनाव आयोग ने छह राज्यों आर केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। यह कदम मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए उठाया गया है।
वहीं दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक होगी, जबकि नोटिस जारी करने की अवधि 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक रहेगी। मतदाता सूची में मापदंडों की जांच अवधि 17 फरवरी तय की गई है और 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
SIR Deadline: बता दें कि, प्रदेश के BLO इन दिनों घर–घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र दे रहे हैं, लेकिन अब भी हजारों फॉर्म आयोग तक नहीं पहुंच पाए हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में BLO और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की संयुक्त बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं।
यह भी देखें




