[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चाकू गोदकर युवक की हत्या, रेत के ढेर में खून से लथपथ मिली लाश, मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच और FSL की टीम

रायपुर। Tilda Murder: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र से हत्या की एक वारदात सामने आई  है जहां एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, घटना तिल्दा के वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी समेत क्राइम ब्रांच और FSL की टीमे मौके पर पहुंचे।

Tilda Murder: पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है।  प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही और अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close