[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर

Shakuntala Porte Video: “मेरा बस चले तो पूरी विधानसभा को नशामुक्त कर दूं”,आखिर क्यों विधायक ने कही ये बात, क्या नशामुक्त होगा ये विधानसभा क्षेत्र?

सूरजपुर। Shakuntala Porte Video: सूरजपुर जिले से विधायक शकुंतला पोर्तेका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक शराबबंदी और नशामुक्त समाज की वकालत करते हुए विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि, यदि उनके हाथ में अधिकार होता, तो वह पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराबमुक्त बना देती।

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, किसी व्यक्ति पर शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन समाज और परिवार की भलाई के लिए लोगों को स्वयं आगे आकर नशे से दूरी बनानी चाहिए। विधायक ने कहा कि, शराब और अन्य नशीली आदतें न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति स्वयं गलत रास्ते से दूर रहने का संकल्प ले, तो पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

Raman Singh News: 26 करोड़ के रेल ओवरब्रिज में दरारें..विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

Shakuntala Porte Video: उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन अपनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज ही क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव बन सकता है और युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है। शकुंतला पोर्ते के इस बयान के बाद क्षेत्र में शराबबंदी और नशामुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close