[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़देश

अब शहीद भरत लाल साहू चौक होगा मोवा बाजार चौक का नाम, साय कैबिनेट का फैसला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शहीद भरत लाल साहू की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए मोवा बाजार चौक रायपुर से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से शहीद हो गए थे। और शहीद श्री भरत लाल साहू रायपुर के मोवा बाजार के रहने वाले थे। इसलिए निर्णय लिया गया है, वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने शहीद भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनकी स्मृति में मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक किए जाने का निर्णय लिया है।

बलौदा बाजार में सिर्फ ट्रेलर था रायपुर में पूरा पिक्चर दिखा दिया जाएगा..