Breaking news
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा- पहले आरोप…

नई दिल्ली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें परमिशन देने से मना कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि पहले आरोप तय होने दीजिए। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ले ली।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने बहरीन का वीजा लिया है। इस पर जैकलीन के वकील ने बताया कि वीजा पहले से ही था। वकील ने कहा कि मेरी तरफ से कोई कमी नहीं रही है। मैंने कभी भी नियम नही तोड़ा। जमानत की शर्तों को भी हमने स्वीकार किया है। वहीं, ईडी ने कहा कि मैटर बहुत ही क्रुशियल स्टेज पर है। ये विदेशी नागरिक है।

कोर्ट ने पूछा कि जांच अहम मोड़ पर है, तो इस सूरत में जाने की जरूरत क्या है। हम समझ रहे है कि आपके लिए इमोशनल मामला है। आप अपनी बीमार मां से मिलना चाहते है। पहले चार्जेस फ्रेम हो जाने दीजिए। कोर्ट ने जैकलीन के वकील से कहा कि आप पहले जैकलीन से बात कर लीजिए। आप याचिका वापस ले सकते है। इसके बाद बहरीन जाने की इजाजत की मांग वाली अर्जी जैकलीन फर्नाडिस ने वापस ली।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले एक साल से जैकलीन फर्नांडिस का नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close