CG NEWS :बीजेपी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज,CM साय और कृषि मंत्री नेताम होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम प्रमुख रूप से शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक सुबह से शाम तक विभिन्न सत्रों में चलेगी। जानकारी के मुताबिक, किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न होगी। बैठक के दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। इस दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।वहीं, बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यसमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित भी करेंगे। किसान मोर्चा की इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संगठन की आगामी रणनीति और किसानों से जुड़े विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




