Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हेल्थ

नदी घाटी मोर्चा ने जलवायु न्याय की मांग को लेकर महानदी तक निकाला मार्च..

सरकार से की मांग जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल बंद हो..

रायपुर- दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के खतरे के मद्देनजर प्रदर्शन हो रहे हैं। रायपुर में भी इस सम्बंध में एक प्रदर्शन हुआ। रायपुर में नदी घाटी मोर्चा आज जलवायु न्याय की मांग को लेकर महानदी मार्च कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जलवायु संकट से निपटने के लिए सामुदायिक कार्य योजना को बढ़ावा देना चाहिए। मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल बंद हो।

नदी घाटी मोर्चा और APMDD के संयुक्त आयोजन में पर्यावरण न्याय के मांग पर कोयला आधारित ऊर्जा को कम करने तथा पर्यवरण बचाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने की मांग और जल -जंगल जमीन बचाने सोमवार को एक दिवशीय महानदी यात्रा निकली गई है.


मोर्चा के संयोजक गौतम बंदोपाध्याय ने कहा कि एशियाई देशों के सामने वन क्षेत्र को बढ़ाना, उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना और खनिज संसाधन के अवैज्ञानिक उत्खनन को रोकना सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने सरकार से नवीनीकृत ऊर्जा का बजट बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close