Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे से, 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक लेंगे हिस्सा


नई दिल्ली।
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच टक्कर है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में मतदान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। संसद भवन परिसर में मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री व सांसद ही नहीं, विपक्ष के नेता-सांसद भी अपने वोट डालेंगे। मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होगा। इसके लिए मतपेटियां पहले ही अपने गंतव्यों तक पहुंच चुकी हैं। मतगणना बृहस्पतिवार को होगी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की ओर से झारखंड की राज्यपाल रहीं मुर्मू का नाम प्रस्तावित किया गया है। राजग के इतर अकाली दल, झामुमो, बीजद, वाईएसआरसीपी, टीडीपी, शिवसेना, बसपा, एसबीएसपी, राजाभैया की पार्टी मुर्मु के पक्ष में खड़ी हुई। चुनाव आते-आते यशवंत के पास कांग्रेस, वामदल, आप, टीएमसी, एसपी, राजद, एनसीपी, सपा, रालोद, टीआरएस, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस एम का ही समर्थन बच गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close