[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Chittoor Crime: अवैध संबंधों की बलि चढ़ा एक और पति… मंदिर ले गई पत्नी, बॉयफ्रेंड को भेजा लाइव लोकेशन और करवा दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

चित्तूर। Chittoor Crime:  आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। भगवान के दर्शन के लिए निकली एक पारिवारिक यात्रा कुछ ही घंटों में खौफनाक मर्डर केस में बदल गई। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ramgopal Agarwal Remand Extends: रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिन बढ़ाई रिमांड, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ बाकी

पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के सूलागिरी निवासी 23 वर्षीय रमेश की शादी करीब दो वर्ष पहले 19 वर्षीय हासिनी से हुई थी। रमेश एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जांच में सामने आया कि शादी के बाद भी हासिनी का अपने बचपन के दोस्त युगांधर से संपर्क बना हुआ था और दोनों ने मिलकर रमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

बताया जा रहा है कि योजना के तहत हासिनी ने अपने पति को गुडुपल्ले मंडल स्थित श्री मल्लीशेश्वर स्वामी मंदिर चलने के लिए तैयार किया। वह अपनी एक साल की बेटी के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे। रास्ते में हासिनी लगातार अपने कथित प्रेमी को मोबाइल के जरिए लोकेशन भेजती रही, जिससे हमलावर उनकी गतिविधियों पर नजर रख सके।

झाड़ियों में छिपे थे हमलावर

पुलिस के मुताबिक, मल्लप्पा कोंडा हिल रोड के तीसरे हेयरपिन मोड़ के पास हासिनी ने जानबूझकर अपना हैंडबैग सड़क पर गिरा दिया। जैसे ही रमेश बाइक रोककर बैग उठाने लगा, झाड़ियों में छिपे हमलावर बाहर निकले और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रमेश जंगल की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के समय उनकी मासूम बेटी भी घटनास्थल के पास मौजूद थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब हासिनी की मां ने बेटी और नातिन के घर नहीं लौटने पर गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रमेश अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर जाते दिखाई दिया, लेकिन कुछ समय बाद हासिनी दो अन्य युवकों के साथ लौटती नजर आई, जबकि रमेश साथ नहीं था। इसी आधार पर पुलिस का संदेह गहरा गया।

कॉल डिटेल से खुले राज

इसके बाद मोबाइल कॉल डिटेल, जीपीएस लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने जंगल से रमेश का शव बरामद किया और पत्नी हासिनी, उसके कथित प्रेमी युगांधर तथा हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

CG Road Accident: दर्दनाक हादसा…अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, शोक में डूबा परिवार

Chittoor Crime:  जांच के दौरान एक और पहलू सामने आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि शादी के समय हासिनी नाबालिग थी और नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी। पुलिस अब उसके जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो मामले में बाल विवाह निषेध कानून के तहत भी अलग से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close