Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

 देशभर में CBI की बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में छापेमारी – 6 आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर : देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को CBI ने छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों – राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश – में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान करीब 40 स्थानों पर दबिश दी गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों के खिलाफ रिश्वत देने और लेने के गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के बदले में रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई।

READ MORE : Breaking : निवेश को बढ़ावा देने विदेश दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री साय, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात 

इस मामले में तीन डॉक्टरों, एक महिला, और दो अन्य सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को रायपुर स्थित CBI की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

READ MORE : छत्तीसगढ़ भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर-दुर्ग में 400 से ज्यादा नए दावे, जांच तेज

CBI की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से मेडिकल शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे मामले की जांच जारी है, और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह छापेमारी देश में मेडिकल संस्थानों की मान्यता प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close