[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के नाम बदलने से अक्रोशित कुर्मी समाज ने किया धरना प्रदर्शन, अन्य समाजों ने दिया धरना प्रदर्शन में समर्थन….

छत्तीसगढ़ शासन द्रारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने से अक्रोशित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज सहित सतनामी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, साहू समाज, चंद्राकर समाज, एवं सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश भर से हजारों की संख्या मे धरना/प्रदर्शन किया
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKSSY) का नाम बदला जाना यह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वपनदृष्टा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं जातिगत भेदभाव एवं कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्षरत डॉक्टर खूबचंद बघेल का ही नहीं अपितु मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सहित सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का ऐसा अनपेक्षित निर्णय छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के गौरव एवं स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने के साथ ही उनकी अस्मिता को मिटाने की साजिश है
महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़िया समाज के स्वाभिमान एवं सम्मान की लड़ाई है। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचने तक जारी रखा जाएगा अतः छत्तीसगढ़ शासन जल्द से जल्द डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का पूर्व नाम एवं पहचान बनाए रखने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्णायक आदेश जारी करें अन्यथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज को सड़क की लड़ाई लड़ने हेतु बाध्य होना पड़ेगा!

उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कोड़स राम कश्यप, सर्व छत्तीसगढ़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज ललित बघेल, डॉ जीतेंद्र सिंगरौल राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय कूर्मि महासभा, मनवा कुर्मी समाज के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष मोतीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राजप्रधान नीलमणी परगनिहा धरसीवां, ठाकुर राम वर्मा, तिल्दा जागेश्वर वर्मा रायपुर, हरि राम वर्मा अर्जुनी, रामखेलावन वर्मा पलारी, श्रीमती सुनीता वर्मा बलौदा बाजार, चिंताराम वर्मा चंदखुरी, श्रीमती सत्यभामा परगनिहा धमधा, ईश्वरी वर्मा दुर्ग, युगल किशोर आदिल पाटन पटेल समाज के बी आर पटेल साहू समाज की महिला अध्यक्ष श्री मति कुंती साहू दिल्लीवार समाज के महामंत्री अशोक देशमुख सर्व समाज के महामंत्री उमाकांत वर्मा आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष बी एल रावेट सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरि धोबी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, कौशल वर्मा, युवा अध्यक्ष चंद्र कांत वर्मा, महिला अध्यक्ष श्री मति सरिता बघेल, कमल वर्मा सहित विभिन्न छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया! सभा का संचालन सुनील नायक राज सचिव रायपुर राज श्री मति श्रध्दां नायक महिला महामंत्री आलोक वर्मा युवा महामंत्री ने किया,,,

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ.रमन सिंह के 1 साल का कार्यकाल पूरा, सदन ने कुछ इस तरह से दी बधाई..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close