मैग्नेटो मॉल में देर रात हंगामा : Social Media Influencer समेत युवकों पर दबंगई और धमकी के आरोप
रायपुर। राजधानी रायपुर के Magneto Mall में शनिवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बहस और धमकी तक पहुंच गया। इस पूरे मामले में Social Media Influencer सोमा देवांगन और उसके साथ मौजूद युवकों पर दबंगई करने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित युवक के मुताबिक वह अपनी मां और पांच भाई-बहनों के साथ मॉल घूमने पहुंचा था। पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि रॉकी नाम के युवक समेत कई लोगों ने परिवार के सामने गाली-गलौज की और महिलाओं की मौजूदगी के बावजूद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे।
Read More : रायपुर में बढ़ा ‘DON culture’ का क्रेज, हथियारों के साथ Viral Video पर Police सख्त Social Media Influencer
परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान हॉकी स्टिक निकालकर डराने और मारपीट करने की कोशिश की गई। साथ ही थाने ले जाकर “देख लेने” और घसीटने जैसी धमकियां भी दी गईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि एक युवक ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि “गंवार लोगों को मॉल में कौन आने देता है।”
घटना के बाद मामला और गरमा गया, जब पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। संगठन के कुछ कार्यकर्ता परिवार के समर्थन में थाने पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, परिवार ने तेलीबंधा थाना में दबाव बनाकर FIR दर्ज कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
Read More : Cm Sai ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई, कहा- जनसेवा के प्रति समर्पण देगा विकास को नई गति Social Media Influencer
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।




