
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच इस बार मानसून ने समय से 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर 8 जून के आसपास पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई को ही दंतेवाड़ा पार कर गया, जिसकी पुष्टि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने की है। मानसून की इस समयपूर्व आमद से राज्य के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बस्तर संभाग भीगा, पूरे राज्य में तेज बारिश की संभावना
IMD के अनुसार, मानसून ने महाराष्ट्र के रास्ते दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में एंट्री ली। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, अगरतला और गोलपारा तक पहुंच चुकी है। बस्तर संभाग में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है।
READ MORE : रायपुर में रिलायंस डिजिटल से 20 लाख के iPhone और Apple Watch पार, CCTV में कैद हुई वारदात
सामान्य से 6 गुना ज्यादा बारिश
पिछले 5 दिनों में राज्य में 2,840 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि मई महीने के लिए तय सामान्य औसत 430-450 मिमी से करीब 6 गुना अधिक है। इससे साफ है कि इस बार मानसून ने काफी आक्रामक शुरुआत की है।
बारिश के साथ बिजली गिरने से मौतें
मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और 8वीं के छात्र की मौत हो गई। वहीं, अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लगातार बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
READ MORE : बस्तर की बदलती तस्वीर : नक्सल आतंक पर जीत का ऐलान, LWE से बाहर हुआ जिला, केंद्र का बड़ा फैसला
कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 KMPH की तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।




