[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IGKV Paper Leaked: एग्जाम से पहले BSC सेकंड ईयर का पेपर लीक, IGKV ने रद्द की परीक्षा, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

रायपुर। IGKV Paper Leaked: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी सेकंड ईयर की परीक्षा से पहले एंटोमोलॉजी का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर के लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज होने वाली परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के बाहर आने की सूचना के बाद छात्र संगठनों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। ABVP ने परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई थी।

Social Media Policy 2026: ‘रील बनाओ, पैसे कमाओ’, इस राज्य की सरकार का बड़ा ऐलान, वीडियो बनाकर कर सकते हैं 1 लाख रुपये तक की कमाई, जानें कैसे

5 सदस्यीय जांच समिति गठित

पेपर लीक की घटना की जांच के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति प्रश्नपत्र के लीक होने की पूरी प्रक्रिया, इसमें शामिल लोगों और जिम्मेदारियों की जांच करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

BSc सेकंड ईयर की परीक्षा पर पड़ा असर

बताया जा रहा है कि बीएससी सेकंड ईयर के एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा आज आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब छात्रों के बीच नई परीक्षा की तारीख को लेकर भी इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से आगे की परीक्षा व्यवस्था और नई तारीख के संबंध में अलग से जानकारी जारी की जा सकती है।

CG Jansampark Vibhag Transfers: इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

छात्रों में नाराजगी, जांच के बाद खुलेगा राज

IGKV Paper Leaked: पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रश्नपत्र कहां से और किस स्तर पर लीक हुआ और इस मामले में कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close