Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

होटल में चल रही टेक्नो पार्टी में बवाल, दो गुटों में चले लात घूंसे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: नया रायपुर स्थित ऐलसवेयर होटल में कल शनिवार रविवार रात 1 बजे चल रही टेक्नो पार्टी उस वक्त बवाल में बदल गई, जब पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है की राहुल गवली गैंग के सदस्यों ने शुभम लेखवानी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया की होटल परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई। हमलावरों ने खुलेआम लाठी और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे होटल में मौजूद अन्य लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Raipur News: पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।गौरतलब है कि राजधानी के बड़े होटलों में हो रहे आयोजनों के दौरान आए दिन मारपीट और हंगामे की शिकायतें सामने आ रही हैं। सवाल यह है कि क्या ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है, और क्या प्रशासन इन पर सख्ती से नजर रख पाएगा?

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close