[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Trillionaire Elon Musk: SpaceX IPO ने बदली किस्मत, दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क, कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार

वॉशिंगटन। Trillionaire Elon Musk:  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX के रिकॉर्डतोड़ IPO (Initial Public Offering) के बाद एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलेनियर (खरबपति) बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर (1,100 अरब डॉलर) पहुंच गई है। अगर उनकी संपत्ति को दुनिया के हर आदमी को बांटा जाए तो हर व्यक्ति को करीब 10,300 रुपये मिल सकते हैं।

Giriraj Singh Meet CM Sai: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सीएम साय से सौजन्य भेंट, सीएम ने कहा- ‘केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति’

बता दें कि, SpaceX ने अमेरिकी शेयर बाजार में अब तक का सबसे बड़ा IPO लॉन्च किया। कंपनी के शेयरों में पहले ही दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे SpaceX का बाजार मूल्य 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया। कंपनी में मस्क की बड़ी हिस्सेदारी होने के कारण उनकी व्यक्तिगत संपत्ति में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। अब स्पेसएक्स 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ Microsoft और Apple जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SpaceX में एलन मस्क की हिस्सेदारी की कीमत लगभग 866 अरब डॉलर आंकी जा रही है। इसके अलावा उनकी संपत्ति में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, xAI, Neuralink और अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी भी शामिल है।  यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत संपत्ति का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि वैश्विक कारोबारी इतिहास में एक नया अध्याय भी है। मस्क की कुल संपत्ति अब दुनिया के अधिकांश देशों की वार्षिक जीडीपी से भी अधिक बताई जा रही है। IPO से पहले फोर्ब्स ने उनकी संपत्ति थी और अब यह कई देशों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा हो गई है।

Father Kills Daughter: बेटी के खून से रंगे पिता के हाथ, थाने के अंदर ही चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Trillionaire Elon Musk: विशेषज्ञों का मानना है कि SpaceX की सफलता, सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में कंपनी के विस्तार ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिसके चलते कंपनी का मूल्यांकन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। वहीं अगर गणितीय रूप से देखें तो एक ट्रिलियन डॉलर की रकम 1 बिलियन (एक अरब) डॉलर से पूरे एक हजार गुना ज्यादा बड़ी होती है। इसकी तुलना 1 मिलियन (दस लाख) डॉलर से की जाए तो यह राशि पूरे दस लाख गुना अधिक बैठती है।

यह भी देखें

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close