Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

पंचायत सचिव ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पंचायत इंस्पेक्टर,सीईओ और कांग्रेस नेता को ठहराया जिम्मेदार…

कोरिया। कोरिया जिले में पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सचिव ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है, जिसमे उसने भरतपुर सीईओ, पंचायत इंस्पेक्टर और एक कांग्रेस के बड़े नेता को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सचिव कुछ दिनों से परेशान था, घर के लोगों के प्रति उसका व्यवहार भी बदला हुआ था। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुट गई है।

वहीं, सुसाइड नोट में एक सचिव से 50 हजार रुपये लेकर उसे हटाने की साजिश रचने का भी जिक्र है। सचिव का नाम छत्रपाल सिंह है। मृतक सचिव कुछ दिनों से परेशान था, घर के लोगों के प्रति उसका व्यवहार भी बदला हुआ था। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है, जांच जारी है।

जनपद सीईओ अग्निहोत्री ने बताया कि पंचायत सचिव का प्रभार सौंपने जिला पंचायत से आदेश जारी हुआ था। उसे गढ़वार पंचायत का प्रभार दिया गया था।कुछ लोग प्रक्रिया को बिना समझे फिजूल राजनीति कर रहे हैं।

मृतक सचिव के परिजनों ने बताया कि प्रभार छीनने से सचिव छत्रपाल सिंह ने आहत होकर मौत को गले लगाया है। मौके से एक सुइसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि मृतक जनपद सीईओ और कांग्रेस नेता से परेशान था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close