big breakingछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़
अपने ही सर्विस राइफल गोली मार कर सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

सुकमा। CRPF Committed Suicide: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इंजरम के 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लि भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है। आत्महत्या करने वाले जवान का नाम नीलेश कुमार गर्ग है। जो की मध्यप्रदेश का रहने वाला था। जिसने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
CRPF Committed Suicide: इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच जारी है।
Advertisement




