[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अपनी ही नाबालिग बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, कई बार किया रेप, हैवानियत सुन पुलिस के भी उड़े होश

दिल्ली। Father Raped His Daughter: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से कई बार हैवानियत की है। जिसके बाद पीड़िता ने खुद थाने जा पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला दिल्ली के पहाड़गंज का है। यहां एक 14 साल की नाबालिग बेटी से उसी के ही पिता ने कई बार दुष्कर्म किया है। जिसके बाद आठवीं कक्षा की पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाटे हुए अपने मकान मालिक के साथ पहाड़गंज थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।  पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां करीब 15 दिन पहले बिहार स्थित पैतृक गांव चली गई थी, जिसके बाद घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर पिता ने उसका शोषण शुरू किया।

Father Raped His Daughter: बच्ची ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी और एक फरवरी की रात के दौरान उसके पिता ने घर पर उसका बलात्कार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे आरोपी पिता ने धमकी देकर चुप रहने और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़िता बच्ची ने ये भी बताया की आरोपी पिता कई बार उसकी मां के साथ भी ऐसी हरकतें कर चुका है। बच्ची ने बताया की पिछले 10 से 15 दिनों के भीतर उसके साथ 4 से 5 बार इसी तरह की घटना हुई है और कि वह अपने छोटे भाई-बहनों की सुरक्षा को लेकर डरी हुई थी, इसलिए हिम्मत जुटाकर सामने आई। फिलहाल इस मामले में पुलिस  विशेष टीम का गठन कर आगे की जांच कर रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close