
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ पुलिया में जा गिरी। हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि चार दोस्तों को बचा लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव निवासी अंकित तिवारी बेंगलुरु से आए अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कोरबा के एक व्यापारी दोस्त के पास आए थे। उससे मिलने के बाद सोमवार देर रात सभी लौट रहे थे। रास्ते में भवानी मंदिर के पास अचानक से कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। कार सवार चार लोग बाहर निकले, लेकिन अंकित अंदर ही फंसा रह गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुबह अंकित के शव को बाहर निकाला। वहीं तीन दोस्तों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अंकित के परिजनों से संपर्क किया गया है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Advertisement




